शुभचिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में 45 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं।
संस्था के सचिव राजीव पांडेय ने बताया कि कार्यशाला में बच्चों को मास्क बनाना, पेंटिंग, क्राफ्ट वर्क, कविता, कहानी लेखन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों की रचनात्मकता को ऊंची उड़ान मिलती है। साथ ही उनके अंदर की झिझक भी दूर होती है। कार्यशाला संचालन में प्रधानाचार्य जीआर आर्या, ग्राम विकास अधिकारी जीवन सिंह बिष्ट विशेष सहयोग कर रहे हैं।