फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम हुआ मेहरबान, 300 यात्रियों ने किए आदि कैलाश के दर्शन

Thu, 09 Oct 2025 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम साफ हुआ और यात्रियों ने ओम पर्वत के भी दर्शन किए। स्
विज्ञापन
260 इनर लाइन परमिट भी किए जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धारचूला (पिथौरागढ़)। मौसम खुलने के साथ ही आदि कैलाश यात्रियों को राहत मिली है। मौसम खुलते ही आईटीबीपी ने यात्रियों को आदि कैलाश दर्शन की इजाजत दी। 300 यात्री कुटी से आदि कैलाश पहुंचकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

आदि कैलाश क्षेत्र में पिछले दिनों बर्फबारी होने से आईटीबीपी ने सुरक्षा को देखते हुए कुटी में यात्रा पर गए 300 यात्रियों को रोक दिया था। प्रशासन ने इनर लाइन परमिट जारी करने पर रोक लगा दी थी। बृहस्पतिवार को मौसम खुला तो कुटी से यात्रियों को आदि कैलाश के लिए रवाना किया। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर यात्री बेहद उत्साहित हो गए। उन्होंने क्षेत्र में बर्फबारी का भी जमकर लुत्फ उठाया। टूर ऑपरेटर पुनीत कुटियाल ने कहा कि कुटी में फंसे सभी यात्रियों ने आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन किए। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को 260 यात्रियों को परमिट जारी किए। परमिट मिलते ही सभी यात्री आदि कैलाश के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

-
फोटो 09 पीटीएच 34पी- बर्फबारी के बाद 14500 फिट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश पर्वत क्षेत्र का नजारा। स्रोत: पुनीत कुटियाल
फोटो 09 पीटीएच 35पी- धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम साफ हुआ और यात्रियों ने ओम पर्वत के भी दर्शन किए। स्रोत=पुनीत कुटियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें