फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मुनस्यारी में स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Thu, 09 Oct 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष पूरा होने के अवसर पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। बृहस्पतिवार को जिला प्रचारक गणेश की अगुवाई में गणवेश पहने स्वयंसेवकों ने विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से टैक्सी स्टैंड, थाना बैंड, बस स्टेशन, नंदा देवी मार्ग, शास्त्री चौक होते हुए मुख्य बाजार तक पथ संचलन किया। जिला प्रचारक ने कहा कि आरएसएस का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सौहार्द, राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व गुरु बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

-

फोटो-09 पीटीएच 31 पी- मुनस्यारी में पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें