फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़: दूसरे दिन भी विमान सेवा पर मौसम ने फेरा पानी, हेलीकॉप्टर सेवा पर भी ब्रेक; यात्री परेशान

Wed, 02 Sep 2026 11:10 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ से दिल्ली व देहरादून के लिए विमान सेवा बुधवार को दूसरे दिन भी रद्द रही। वहीं हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित हुई। खराब मौसम के कारण उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली, देहरादून के लिए पिथौरागढ़ से विमान सेवा बुधवार को दूसरे दिन भी शुरू नहीं हो सकी। मौसम ने हल्द्वानी, अल्मोड़ा और मुनस्यारी के लिए हेलीकॉप्टर सेवा पर भी ब्रेक लगा दिए। उड़ानें कैंसिल होने से यात्री परेशान रहे और उन्हें सड़क के रास्ते गंतव्य के लिए निकलना पड़ा।

बीते एक सितंबर से दिल्ली-नैनीसैनी के बीच हफ्ते में छह दिन व दो सितंबर से देहरादून के लिए पांच दिन की विमान सेवा शुरू होनी थी। बीते मंगलवार को जिले में भारी बारिश के कारण विमान दिल्ली से नैनीसैनी के लिए उड़ान नहीं भर सका। बुधवार को विमान के नैनीसैनी पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन खराब मौसम ने इस पर पानी फेर दिया। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री निराश हुए और उन्हें बस या टैक्सियों से अपनी मंजिल के लिए निकलना पड़ा। बता दें कि नैनीसैनी, दिल्ली और देहरादून के बीच विमान सेवा संचालित है। मौसम में खराबी के चलते पिछले एक हफ्ते से विमान सेवा ठप है।

हेलिकॉप्टर सेवा पर भी ब्रेक

विज्ञापन

मौसम की मार हेलिकॉप्टर सेवा पर भी पड़ रही है। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, मुनस्यारी और अल्मोड़ा रूट पर रोजाना हेलिकॉप्टर सेवा संचालित होती है। मौसम में खराबी के चलते इन रूटों पर हेलिकॉप्टर पिछले एक सप्ताह से उड़ान नहीं भर सका है। आए दिन उड़ान कैंसिल होने से यात्री निराश हैं और टैक्सी से सफर करने के लिए विवश हैं।

मौसम में खराबी के चलते हवाई सेवा रोकनी पड़ी है। मौसम ठीक होने पर सभी सेवाओं का नियमित संचालन होगा। -संदीप यादव, एयरपोर्ट डायरेक्टर, नैनीसैनी एयरपोर्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें