फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दारमा घाटी के गांवों में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, बीमार लोगों को मिला इलाज

Tue, 01 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। आखिरकार दारमा घाटी के गांवों में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर वायरल से जूझ रहे लोगों का इलाज किया। वहीं अन्य लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दारमा घाटी के दर, बालिंग, सौन दुग्तू, फिलम, गो, मारछा और सीपू गांव में अधिकांश ग्रामीण वायरल से जूझ रहे थे। बीमारों के लिए बारिश और बंद सड़कों के बीच इलाज के लिए धारचूला पहुंचना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को संबंधित गांवों में भेजकर बीमारों का इलाज किया गया। सीएमओ डॉ जेएस चुफाल ने बताया कि इन गांवों में शिविर लगाकर बीमारों और अन्य लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। वहीं टीम में शामिल डॉ. गिरीश ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर 313 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा बांटी गई। टीम में फार्मसिस्ट महेश चंद पाटनी, ईश्वर मारछाल, पंकज जोशी, आशा कार्यकर्ता किसमती देवी, मदन चालक, राम सिंह सोनाल, धीरा ग्वाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें