फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलाती और रमतोली के ग्रामीणों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
धारचूला में संचार सेवा की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन किया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। केंद्र सरकार की ओर से जारी की गई नए स्थानों पर लगने वाले मोबाइल टावरों की सूची में गलाती, रमतोली का नाम नहीं होने से इन गांवों के लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोगों ने नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रेम सिंह धामी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नव युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रेम सिंह ने कहा कि 2014 से लगातार ग्रामीण मोबाइल टॉवर लगाने की मांग कर रहे हैं। कहा कि संचार सेवा को लेकर राजनीतिक दलों ने क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि सीमा पर ग्रामीण अभी भी 1960 की तरह जीवन जी रहे हैं। ग्रामीणों के मौलिक अधिकार की मांग भी सरकार पूरी नहीं कर पा रही है। ऐसे में आंदोलन के सिवा दूसरा कोई विकल्प शेष नहीं रह जाता है। ग्राम प्रधान हेमा देवी तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदा धामी ने कहा कि जब तक सरकार गलाती रमतोली में टावर लगाने की अनुमति नहीं देगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि मल्ला दारमा, व्यास और चौदास घाटी सहित बड़ी आबादी वाले ग्राम सभा गलाती, राथी,जुम्मा, जयकोट, पांगला सहित वंचित क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में पुरन सिंह, ललित मोहन बिष्ट, गोविंद सिंह, जमन बिष्ट, मोहन दानू, त्रिलोक राम, देव सिंह, हरी राम, छात्रसंघ अध्यक्ष सागर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
भाजपा जिलामंत्री हरीश धामी का कहना है कि सांसद से फोन में वार्ता हुई है। उन्होंने बताया है कि शीघ्र ही वंचित क्षेत्रों को भी मोबाइल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। सदन में उनके द्वारा सीमांत की परेशानियों को रखा गया है। जल्दी ही इन क्षेत्रों को भी संचार सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें