फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में न्यू बियरशिवा के छात्रों का परचम

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में सीबीएसई हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम आने के बाद बच्चों ने जश्न मनाया। संवाद न्यूज ए? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा में न्यू बियरशिवा ने परचम लहराया। पिथौरागढ़ में बियरशिबा स्कूल के प्रखर उपाध्याय ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। बियरशिवा की छात्रा गौरी बिष्ट, डॉन बास्को की छात्रा दिया बोरा, मानस एकेडमी के शुभम खाती ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया,जबकि न्यू बियरशिवा के अभिषेक सिंह सामंत और जनरल बीसी जोशी आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ के दिगंबर सिंह बोरा 97.6 प्रतिशत अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आर्मी पब्लिक स्कूल के दिगंबर विद्यालय टॉप
पिथौरागढ़। जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल के दिगंबर बोरा 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहे। विद्यालय के निशांत सिंह 97.4 प्रतिशत, रश्मि 97.2 प्रतिशत, अर्जुन महेश्वरी 96.6 प्रतिशत, ईशा साह, मासूम कोटिया एवं गौतम भट्ट ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी हैं।
मानस एकेडमी के शुभम खाती ने किया स्कूल टॉप
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी केे कक्षा दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के शुभम खाती ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान, अनूप कापड़ी ने 97.2 प्रतिशत द्वितीय, स्पर्श वर्मा 93.8 प्रतिशत ने विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शुभम भट्ट, सुजल ग्वाल, कृतिका आर्या, करीना बिष्ट ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत, प्रबंधक कंचनलता पंत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी हैं।
विज्ञापन

डान बास्को की दिव्या बोरा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ किया विद्यालय टॉप
पिथौरागढ़। डान बास्को स्कूल की दिव्या बोरा ने 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के करन सिंह चौहान और विहान कापड़ी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय एवं दिव्या जोशी, दीपिका शर्मा ने 94.8 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के फादर सेबिस्टायन एवं सिस्टर लायना ने बताया कि परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा।
निखिलेश्वर का परीक्षाफल रहा शत-प्रतिशत
पिथौरागढ़। निखिलेश्वर स्कूल की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने बताया कि स्कूल के सृजन मलिक 94.6 प्रतिशत प्रथम, आयुष कालौनी 94 प्रतिशत के साथ द्वितीय, कनिका पंत ने 89 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सभी बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक ललित मेहरा ने सभी सफल छात्राओं को बधाई दी है।
मल्लिकार्जुन स्कूल के जयदीप रहे प्रथम
पिथौरागढ़। मल्लिकार्जुन स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी ने बताया कि जयदीप उपाध्याय 97.2 प्रतिशत प्रथम, अमन जोशी 96.8 प्रतिशत द्वितीय और दिया बिष्ट, करुणा जमकवाल 96 प्रतिशत तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही संजय मेहता 95.8, नीरज सामंत 95.6, आदित्य पांडेय ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बादल सिंह, उपप्रधानाचार्य राजेश्वरी शर्मा ने सभी सफल छात्रों को शुभकामना दी।
सोरवैली स्कूल में वेदांग रहे पहले स्थान पर
पिथौरागढ़। सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में सोर वैली पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ में वेदांग जोशी ने 96.6 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। देवेश पंत ने 94 प्रतिशत और गर्वित पंत ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। मयंक ओली ने 92.2 प्रतिशत, सागरिक वर्ता ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निदेशक डॉ.उमा पाठक, प्रबंधक स्तुति, प्रधानाचार्य लीलावती जोशी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी व्यक्त की है।
केंद्रीय विद्यालय धारचूला के सभी 31 बच्चे उत्तीर्ण
धारचूला (पिथौरागढ़)। एनएचपीसी के निगालपानी केंद्रीय विद्यालय में 10वीं सभी 31 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। दीपा पाल ने 86.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान, प्रांजली पंत ने 82.8 प्रतिशत अंक, गौतम ज्याला ने 80.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत आने पर विद्यालय के चेयरमैन और मुख्य महाप्रबंधक विश्वजीत बासु ने प्रधानाचार्य सुरेश कुमार यादव, वरिष्ठ शिक्षक दिनेश आर्या सहित सभी शिक्षकों में खुशी है।
हिमालया पब्लिक स्कूल में शत प्रतिशत रहा परिणाम
पिथौरागढ़। हिमालया पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। करन सिंह ने 88.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। अमन साही ने 88.2, सोफिया सैफी ने 83.4, कमलेश सिंह ने 82.2, सूरज कमल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक जेएस खाती सहित सभी शिक्षकों ने सभी 32 छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर खुशी जताई।
राजीव नवोदय में खुशी ने पाया पहला स्थान
गंगोलीहाट। राजीव नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। खुशी बुंगला ने 82.8 प्रतिशत, दिव्यांशु फर्स्वाण 82.2 प्रतिशत और सलोनी डसीला ने 80.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में क्रमश: पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य शंभू नाथ ने उत्तीर्ण बच्चों को शुभकामना दीं।
केवि मिर्थी में सानिया रही पहले स्थान पर
डीडीहाट। केंद्रीय विद्यालय मिर्थी में सानिया मेहरा ने 87.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया। ललित बोरा ने 86.4 प्रतिशत, पियूष खोलिया ने 80.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी बच्चों को शुभकामना दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें