सड़क की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
मसमोली-चल्मोड़ी खस्ताहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों ने लोनिवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया।
चल्मोड़ी के पूर्व प्रधान चिंतामणी जोशी के नेतृत्व में थल बाजार में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जोशी का कहना है कि 30 जून को आई आपदा में सड़क की दशा बेहद खराब हो चुकी है, मगर लंबा समय बीतने के बाद भी विभाग ने सड़क को ठीक करने के प्रयास नहीं किए। खस्ताहाल सड़क के कारण चल्मोड़ी गांव की तरफ वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है।
बच्चे पैदल ही विद्यालय जा रहे हैं और लोग अपने आवश्यकीय कामों के लिए लंबा सफर तय कर बाजार पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र ही खस्ताहाल सड़क को ठीक नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विक्रम सामंत, हरीश चंद्र जोशी, जसवंत सिंह देऊपा, निर्मल सिंह, मुकेश, प्रकाश, मनोज गिरी आदि शामिल थे।