फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे तड़पती रही प्रसव पीड़िता

Sun, 18 Dec 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
बेड़ीनाग में खराब पड़ा 108 आपात वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेड़ीनाग का 108 आपात वाहन भी खराब हो गया है। रविवार को प्रसव पीड़ा के कारण यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई गई रीठारैतोली गांव की निशा धारियाल को करीब दो घंटे तक दूसरे वाहन का इंतजार करना पड़ा। इस तरह की अव्यवस्था को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। लोगों का कहना है कि 108 आपात सेवा ठीक मौके पर लोगों की सेवा के लिए उपलब्ध नहीं हो पा रही है। 
विज्ञापन


प्रसव पीड़ा होने पर निशा को उनके परिजन रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। यहां निशा का चेकअप करने के बाद प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सिद्धार्थ पाटनी ने परिजनों को सलाह दी कि उसे तत्काल जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाएं। परिजनों ने 108 सेवा को कॉल किया। वहां से जवाब मिला कि वाहन खराब है। दूसरी व्यवस्था कर लो। बाद में प्रभारी चिकित्साधिकारी के कहने पर सेराघाट से 108 आपात वाहन मंगाया गया। वाहन के आने में करीब दो घंटे का समय लग गया। महिला को अपरान्ह तीन बजे जिला अस्पताल के लिए ले जाया गया। उधर, जिला अस्पताल में महिला का प्रसव ऑपरेशन से कराने की तैयारी चल रही है।

वहीं, जानकारी मिली है कि 108 वाहनों को क्षमता से ज्यादा चलाया जा चुका है। उनके इंजन एवं अन्य मशीनरी अब काम नहीं कर पा रही है। सरकार ने लंबे समय से नए वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं। पुराने वाहनों को ही सड़क पर दौड़ाया जा रहा है। जिले में 108 आपात वाहन अक्सर खराब हो रहे हैं। पिछले दिनों मुनस्यारी और थल में भी 108 वाहन खराब होने से लोगों को दूसरी व्यवस्था से प्रसव पीड़िताओं को अस्पताल ले जाना पड़ा। लोगों का कहना है कि यह आपात वाहन लोगों के लिए जी का जंजाल हो गए हैं। समय पर इनकी उपलब्धता नहीं हो पाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें