फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का तीसरा हिमपात ठंड बढ़ी

विज्ञापन
मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुआ हिमपात। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। हिमपात के बाद निचले इलाको में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों ने सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

मुनस्यारी पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नागीनीधूरा, सिदमखान, छिपलाकेदार में सीजन का तीसरा हिमपात हुआ। हल्के हिमपात के बाद मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिथौरागढ़ में भी तापमान में गिरावट आई है। एक दिन पूर्व अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस था। बर्फबारी के बाद शनिवार को सुबह जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरकर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री गिरकर 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें