फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में माइनस 2 रहा तापमान

Fri, 22 Jan 2016 05:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/अस्कोट /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बारिश और चोटियों पर हिमपात के कारण ठंड का असर कम नहीं हुआ है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह बृहस्पतिवार की तुलना में थोड़ा सुधरा है। बृहस्पतिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री था। मुनस्यारी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2 रहा। दिन में धूप निखरने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से एक सिस्टम फिर से सक्रिय होने वाला है। उसके बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। जिले के सभी हिस्सों में अभी कड़ाके की ठंड का असर जारी है।
विज्ञापन

अस्कोट क्षेत्र में महाकाली और गोरी से उठने वाले घने कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। घाटियों में कोहरे का असर अभी बना रहेगा। तापमान में सुधार आने तक लोगों को कोहरे से मुक्ति नहीं मिलेगी। इस बीच किसानों ने खेतों की निराई का काम शुरू कर दिया है। हाल की बारिश से खेतों को नमी मिल गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें