फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केंद्रीय विद्यालय और महर्षि विद्या मंदिर की टीमें रहीं विजेता

Sat, 07 Jun 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ऐतिहासिक देव सिंह मैदान में गोल के लिए जूझते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अमर उजाला की ओर से आयोजित पिथौरागढ़ फुटबाल टूर्नामेंट-2025 का शानदार आगाज हो गया है। पिथौरागढ़ के ऐतिहासिक देव सिंह मैदान में उद्घाटन मैच केंद्रीय विद्यालय और विवेकानंद इंटर काॅलेज की टीमों के बीच खेला गया। मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय की टीम 2-0 के अंतर से विजयी रही। महर्षि विद्या मंदिर और स्टेफर्ड स्कूल के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में महर्षि विद्या मंदिर की टीम 4-2 के अंतर से जीती।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेंद्र लुंठी और जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए अमर उजाला का यह प्रयास सराहनीय है। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
केंद्रीय विद्यालय और विवेकानंद इंटर काॅलेज की टीमों के बीच हुआ पहला मुकाबला रोमांचक रहा। मैच के पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में केंद्रीय विद्यालय के योगेश भंडारी ने पहला और गौरव जोशी ने दूसरा गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। विवेकानंद इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों का भी शानदार प्रदर्शन रहा। हालांकि टीम के खिलाड़ी तमाम प्रयासों के बावजूद कोई गोल नहीं कर सके। इस तरह से केंद्रीय विद्यालय की टीम 2-0 के अंतर से विजयी रही। मैच के निर्णायक चंद्र सिंह, मृदुल टम्टा, रोहित नाथ रहे। फोर्थ आफिशियल की भूमिका यतीश ओझा ने निभाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच महर्षि विद्या मंदिर और स्टेफर्ड स्कूल के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन हयात चंद ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। इस मुकाबले में महर्षि के नमन खड़ायत ने मैच शुरू होने के 10 मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 20वें मिनट में पारस बिष्ट ने एक गोल किया। टीम के गौरव खड़ायत ने 25वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिलाई। महर्षि विद्या मंदिर की ओर से 32वें मिनट में रोहित बिष्ट ने पहला गोल किया। इसके बाद राहुल ने 50वें मिनट में दूसरा गोल किया। बाद में टीम गोल के लिए लगातार संघर्षरत रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मैच के 55वें मिनट में महर्षि के गौरव खड़ायत ने दूसरा गोल कर टीम को 4-2 की बढ़त दिलाई। इस तरह महर्षि विद्या मंदिर की टीम 4-2 के अंतर से विजयी रही। मैच के निर्णायक चंद्र सिंह, मृदुल टम्टा, हितेष भट्ट,जगदीश कसनियाल थे। फोर्थ आफिशियल की भूमिका प्रकाश भंडारी ने निभाई। मैच के आयोजन में फुटबाल कोच मनोज पुनेठा, भूपेंद्र सिंह चौहान, तकनीकी समिति में नरेंद्र खत्री, जगदीश चंद्र, पप्पू भंडारी आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


आज इन टीमों के बीच होगा मुकाबला

पहला मैच दोपहर 2:00 बजे से एसडीएस इंटर काॅलेज और डान बास्को के बीच।

दूसरा मैच दोपहर 3:30 बजे से मानस एकेडमी और विश्व भारती वड्डा के बीच।

तीसरा मैच शाम 5:00 बजे से सोर वैली और मल्लिकार्जुन स्कूल के बीच।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें