फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: किताब कौतिक में कलाकारों ने किए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत

Sat, 07 Jun 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 डीडीहाट किताब कौतिक में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देतीं पद्मश्री डॉ.बसंती बिष्ट। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। रामलीला मैदान में आयोजित किताब कौतिक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कलाकारों ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर संस्कृति के रंग बिखेरे। वहीं किताब कौतिक के दौरान पहली बार सिराकोट की पहाड़ी से पैराग्लाइडर शंकर सिंह ने जीआईसी खेल मैदान तक उड़ान भरी। इससे क्षेत्र के लोग रोमांचित हुए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित किताब कौतिक के दूसरे दिन पद्मश्री बसंती बिष्ट की कुमाऊंनी भाषा में भगवान कृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिका को दर्शकों ने खूब सराहा। किताब कौतिक के दौरान सिराकोट से जीआईसी खेल मैदान तक पैराग्लाइडर शंकर सिंह की उड़ान का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी।
क्रिएटिव उत्तराखंड के अध्यक्ष दयाल पांडे, सचिव हेम पंत ने कहा कि किताब कौतिक बच्चों और हर वर्ग के लोगों को पुस्तकों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही उनके मनोरंजन में भी सहायक होगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिकारी लखपत सिंह रावत, पर्यावरणविद किशन सिंह मलड़ा, घुड़सवारी में स्वर्ण पदक विजेता स्वर्णिका राठौर, एनसीसी ऑफिसर नगेंद्र चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें