फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अस्पताल में बने नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त दौरा किया

Mon, 08 Jan 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (पिथौरागढ़) के अंतर्गत गठित विशेष ड्रग इकाई के सदस्यों ने जिला अस्पताल में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र का संयुक्त रूप से दौरा किया।
विज्ञापन

केंद्र में मौजूद काउंसलर फूलमती ह्यांकी ने विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव को जरूरी जानकारी से अवगत कराया। वहां पैनल अधिवक्ता विजेता माहरा मौजूद रहीं। इधर विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता विजेता माहरा ने पंडा में आयोजित मेले में उपस्थित जनता को नशे से होने वाली बीमारियों, बचाव, रोकथाम के संबंध में जानकारी दी। मेले में मौजूद महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया। मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के सामंजस्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जनपद में चिह्नित कूड़ा बीनने वाले लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुए उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें