फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दल ने पूरी की ट्रैकिंग

Sun, 15 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
ट्रैक ऑफ द ईयर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ट्रैक ऑफ द ईयर खलियाटॉप के तहत हर ट्रैकिंग दल को 27 किलोमीटर का सफर पूरा करना पड़ रहा है। ट्रैकिंग रूट पर तीन पड़ाव बनाए गए हैं। मुनस्यारी से चलने के बाद ट्रैकरों का दल मर्तोलीथौड़, रूरखान और खलियाटॉप तक जा रहा है। सातवें दल का नेतृत्व कर रहे त्रिवेंद्रम कस्टम विभाग के अपर आयुक्त बीसी खोले ने कहा कि यह ट्रैकिंग रूट बेमिसाल है। उन्होंने बताया कि चौथे दल ने रविवार को ट्रैकिंग पूरी कर ली है। दल के सदस्य दिल्ली लौट गए हैं।
विज्ञापन


रविवार को आठवें दल ने ट्रैकिंग शुरू की है। इस दल में सभी 30 सदस्य गुजरात के राजकोट के रहने वाले हैं। 11 सदस्य ऐसे हैं, जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया ने दीवान सिंह इन दलों के समन्वय का काम कर रहे हैं। इस ट्रैकिंग अभियान की खास बात यह है कि हर ट्रैकर रास्ते में मिलने वाले कूड़ा-करकट को भी एकत्र कर रहे हैं और लोगों को भी सफाई के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने कहा कि इस अभियान के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

ट्रैक ऑफ द ईयर खलियाटॉप के कार्यक्रम छह मई से शुरू हुए। रोजाना एक ट्रैकिंग दल को भेजा जा रहा है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया और कुमाऊं मंडल विकास निगम संयुक्त रूप से इस भव्य आयोजन को कर रहे हैं। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधिष्टर शर्मा ने कहा कि 31 मई तक रोजाना ट्रैकिंग दल जाते रहेंगे। कुल 800 लोगों ने ट्रैकिंग के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से अधिकांश लोगों के ट्रैकिंग में भाग लेने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें