फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को चार माह से नहीं मिला वेतन

Tue, 08 Dec 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के तहत संचालित विद्यालयों के अध्यापकों को पिछले चार माह से वेतन न मिलने से शिक्षकों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। आर्थिक तंगी से उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। जल्द वेतन न मिलने पर आंदोलन करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

कनालीछीना के ब्लॉक संगठन मंत्री कैलाश जोशी ने कहा है कि एसएसए शिक्षक वेतन न मिलने से पारिवारिक खर्च नहीं चला पा रहे हैं, साथ ही बच्चों की पढ़ाई के लिए शुल्क भी नहीं भेज पा रहे हैं। शासन ने समाचार पत्रों के माध्यम से दो दिन पूर्व 18 करोड़ रुपये अवमुक्त करने की बात कही थी, लेकिन इस धनराशि से 13 जिलों के शिक्षकों के लिए एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं हो पाएगा। कहा कि वेतन के लिए प्रत्येक जिले में हर महीने दो करोड़ रुपये की आवश्यकता होती है। कहा कि दो वर्ष पूर्व अवकाश प्राप्त शिक्षकों का अब तक विभाग ने पेंशन प्रकरण मामला हल नहीं किया है। जिसमें से कुछ अध्यापकों की मृत्यु हो चुकी है। कहा है कि यदि अध्यापकों के साथ न्याय नहीं किया गया तो एसएसए अध्यापक सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी शासन और विभागीय अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें