फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर

Tue, 08 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. लाल सिंह बोरा ने एक महिला के एक साथ तीन आपरेशन कर दिए। महिला के अंडाशयों में बने पांच किलो के ट्यूमर को निकाला गया। इसके अलावा पित्त की थैली में मौजूद पथरी के करीब 50 कण भी सफल आपरेशन के जरिए निकाल लिए। महिला की बच्चेदानी भी निकाली गई। डा. बोरा के अनुसार यह अब तक का सबसे जटिल आपरेशन रहा। महिला अब स्वस्थ है।
विज्ञापन

गंगोलीहाट तहसील के सुरखाल गांव निवासी तुलसी देवी (58) को पिछले दस साल से पेट की तकलीफ हो रही थी। उन्होंने गंगोलीहाट अस्पताल में कई बार दिखाया और दवाएं खाती रहीं। इस बीच परेशानी बढ़ने पर परिजन तुलसी देवी को जिला अस्पताल ले आए। डा. बोरा ने महिला के कई टेस्ट किए। बाद में उनको आपरेशन की डेट दे दी। एक साथ तीनों आपरेशन किए गए। महिला अब स्वस्थ है। डा. बोरा ने कहा कि इस तरह के केस बहुत कम आते हैं। ट्यूमर और पथरी की परेशानी के साथ साथ बच्चेदानी की परेशानी भी महिला को थी। जिला अस्पताल में डा. बोरा की तैनाती चार माह पूर्व हुई है। उन्होंने कई ऐसे जटिल आपरेशन कर दिए हैं कि मरीजों को बाहर के शहरों में ले जाने की जरूरत नहीं पड़ती। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें