फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने दिए विशेष सफाई अभियान के निर्देश

Sun, 27 Sep 2015 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 इन दिनों अस्पतालों में डेंगू और मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीमारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने मुख्य चिकित्साधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत, पेयजल आदि विभागों से विशेष सफाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जिले में किसी डेंगू मरीज की पुष्टि होती है तो उसे जिला चिकित्सालय में बनाए गए डेंगू वार्ड में भर्ती कराने, बेहतर उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने, वार्ड में स्थापित 9 बेडों में मच्छरदानी लगाई जाने,अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, सभी चिकित्सालयों में विशेष सफाई अभियान चलाने, पेयजल टैंकों की सफाई करने और सभी आशा कार्यकत्रियों को बुखार पर नियंत्रण पाने के लिए पैरासिटामॉल दवाई उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि जिले के घाटी वाले क्षेत्र बलुवाकोट, धारचूला, थल, झूलाघाट, मदकोट के अस्पतालों में अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की जाए, जिसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए। जल निगम, जल संस्थान, स्वजल विभाग को सभी पेयजल टैंकों की विशेष सफाई के साथ ही ब्लीचिंगग क्लोरीनेशन करने को कहा है।
विज्ञापन


गड्ढों में एकत्रित पानी और तालाबों में डेंगू मच्छर होने की संभावना को देखते हुए तालाबों में रसायन डालने और एकत्रित पानी को मिट्टी से ढंकने की व्यवस्था की जाए। पेयजल विभागों को सभी टैंकों में ढक्कन लगाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें