फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कैलाश मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल तकलाकोट पहुंचा

Tue, 14 Jul 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला । कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के यात्री लिपुलेख दर्रे को पार कर तकलाकोट पहुंच गए हैं। तीसरे दल के यात्री धारचूला से रवाना होने के बाद गुंजी पहुंच गए हैं। दूसरे दल के 47 यात्री मंगलवार सुबह नाभीढांग से लिपुलेख पहुंचे जहां आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों को चीन प्रशासन के सुपुर्द किया। आवश्यक औपचारिकताओं के बाद यात्री चीन प्रशासन के वाहनों से तकलाकोट को रवाना हुए।
विज्ञापन

केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि तीसरे दल के 48 यात्री धारचूला से हर-हर महादेव का जयकारा लगाते हुए 9:30 बजे गुंजी को रवाना हुए। यात्रियों को दोपहर का भोजन बूंदी पर्यटक आवास गृह में कराया गया। वहीं पहले दल के यात्रियों ने झुंझपू से वाया डोलमा होते हुए कैलाश की परिक्रमा की। बुधवार को यात्री चुगू से दारचेन पहुंच भगवान भोलेनाथ की नगरी कैलाश की परिक्रमा पूरी करेंगे। 16 को यात्री मानस की परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें