फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों से मिले संजय मिश्रा

Fri, 13 May 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में खिलाड़ियों से मिले संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिने कलाकार संजय मिश्रा ने शुक्रवार को केंद्रीय विद्यालय जाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सात से 11 मई तक देहरादून में हुई क्षेत्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब गोला फेंक और चक्का फेंक में बलवंत चिराल, टेबल-टेनिस में अभिषेक पंत और सीता खड़ायत, बॉक्सिंग में घनश्याम, रमेश कन्याल, एथलेटिक्स में निखिल मेहता, दीपक मेहता केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन


संजय मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। विद्यालय पहुंचने पर श्री मिश्रा का प्राचार्य सोहनपाल तोमर और क्रीड़ा अध्यापक एनएस रौतेला ने स्वागत किया। संजय मिश्रा चार दिन तक इस इलाके में भ्रमण के बाद शुक्रवार दोपहर बाद मुंबई लौट गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह पहाड़ के पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास करें। श्री मिश्रा ने मुनस्यारी और डीडीहाट का भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें