फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Thu, 11 Apr 2024 09:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ बेस अस्पताल को जोड़ने वाली सड़क में लिंठ्यूड़ा खेल मैदान के पास लंबे समय से गड्ढे बने
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बेस अस्पताल सहित 10 गांवों को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। सड़क में जगह- जगह गड्ढे होने से रोगियों और अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बेस अस्पताल सहित 10 अन्य गांवों को जोड़ने वाली सड़क की पड़ताल की गई। जीजीआईसी की साइंस लैब के पास सड़क धंस रही है। कुछ समय पूर्व लगी दीवार भी धंस गई है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। बालिका छात्रावास के पास भी सड़क बदहाल हो गई है। छात्रावास का गंदा पानी नाली बंद होने से सड़क पर आ रहा है।
लिंठ्यूड़ा खेल मैदान के पास लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस स्थान पर वाहन पलट जाते हैं। लंबे समय से लोग इस सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी इस सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। यह सड़क पुनेड़ी, तड़ीगांव, घुनसेरा गांव सहित कई अन्य स्थानों पर बदहाल है। लोगों ने सरकार और लोनिवि पिथौरागढ़ से सड़क को ठीक करने की मांग की है। लोनिवि के ईई ने आचार संहिता का हवाला देकर सड़क कब तक ठीक होगी यह नहीं बताया।
विज्ञापन

............इनसेट...........
डायलिसिस के लिए प्रतिदिन बेस जाते हैं मरीज
पिथौरागढ़। इस सड़क से किडनी के मरीज प्रतिदिन डायलिसिस कराने के लिए बेस अस्पताल जाते हैं। दिन भर एंबुलेंस का भी संचालन होता रहता है। सड़क के बेहतर नहीं होने से मरीजों के साथ ही तीमारदारों को भी परेशानी होती है। सड़क में क्रस बैरियर भी नहीं हैं। ऐसे में दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

इनसेट कोट
वर्तमान में आचार संहिता लगी है। मैं सड़क की बदहाली को लेकर कुछ नहीं कह सकता हूं। - विवेक सक्सेना, ईई लोनिवि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें