पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र के बुधवार रात करीब आठ बजे धमीगौड़ा नामक स्थान पर दूध का एक वाहन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार नेपाल निवासी डंबर सिंह, कुनकटिया निवासी धर्मानंद जोशी और मड़मानले निवासी चालक अशोक धामी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 सेवा के कर्मचारी मदन कुमार, ललित पांडे, प्रमोद कुमार और मोहित पांडे वाहन लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया है। चिकित्सक डॉ. डीएस महर ने बताया कि सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। संवाद