फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मोस्टामानू मंदिर, भुरमुनी झरने को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Tue, 25 Jun 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मोस्टामानू मंदिर और भुरमुनी झरने को जोड़ने वाली सड़क बदहाल है। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्क्त हो रही है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। लोगों ने शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोस्टामानू मंदिर और भुरमुनी झरने जाने वाली सड़क की पड़ताल की गई। चंडाक पहुंचते ही सड़क का 30 मीटर से अधिक हिस्सा बदहाल हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इन गड्ढों पर कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो गए हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक नहीं किया जा रहा है। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के पास से ही सड़क में जगह-जगह गड्ढे हैं। इस सड़क से प्रतिदिन 20 से अधिक गांवों के लोगों के अलावा भुरमुनी जाने वाले पर्यटक और मोस्टमानू मंदिर जाने वाले श्रद्धालु गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क को ठीक करने की मांग की जा रही है। लोगों ने शीघ्र सड़क को ठीक करने की मांग की है। कोट
जिन स्थानों पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। उन स्थानों पर पेंच मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सड़कों को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। - विवेक सक्सेना, ईई प्रांतीय खंड लोनिवि पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें