फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पिथौरागढ़ की जख्मी सड़कों पर लगना शुरू हुआ मरहम, गड्ढे भरने से मार्गों पर आवाजाही होगी सुगम

Tue, 30 Sep 2025 01:26 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ नगर की बदहाल सड़कों की मरम्मत होना शुरू हो गई है। सड़कों के गड्ढे भरने से आवाजाही सुगम होने के साथ ही हादसों का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर गंगा निवास के पास पैंच भराते करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर की बदहाल सड़कों की मरम्मत होना शुरू हो गई है। सड़कों के गड्ढे भरने से आवाजाही सुगम होने के साथ ही हादसों का खतरा भी कम होगा। तमाम दावों के बाद भी नगर की आंतरिक सड़कें गड्ढों से पटी हुई हैं। नगर से निकलने वाले हाईवे के साथ ही अन्य सड़कों पर बने गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। चीन सीमा को जोड़ने वाले घाट-धारचूला हाईवे में नगर के प्रवेश द्वार ऐंचोली के पास बने गड्ढों से यात्री और पर्यटक हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं। सड़क पर चंद्रभागा से ऐंचोली और सिल्थाम तिराहे से रई ग्रिफ कैंप तक बने गड्ढों में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही थी। पैदल राहगीर भी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने के लिए मजबूर थे।

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी ने 25 सितंबर के अंक में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावों पर ''बेपरवाह सिस्टम, कब गड्ढा मुक्त होंगी पिथौरागढ़ की बदहाल सड़कें ''शीर्षक से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही एनएच ने सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हाईवे पर गड्ढों को भरने का काम कर दिया है। अब नगर के बीचो बीच गुजरने वाले हाईवे पर खतरा बने गड्ढों पर पैंच वर्क हो रहा है। 

बेस अस्पताल तक भी गड्ढा मुक्त होने लगी सड़क
पिथौरागढ़ नगर के जीजीआईसी से बेस अस्पताल को जोड़ने वाली पुनेड़ी-रई सड़क भी गड्ढों से पटी है। लोनिवि ने जीजीआईसी से बेस अस्पताल तक पैच वर्क और सड़क सुधारीकरण का काम शुरू किया है। अब मरीजों के साथ ही लिन्ठूड़ा, पुनेड़ी के लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी। अभी बेस अस्पताल से रई तक सड़क की हालत दयनीय है।

हाईवे पर बने गड्ढों में पैच वर्क शुरू कर दिया है। जल्द ही सभी गड्ढे भर दिए जाएंगे। इससे आवाजाही सुगम होगी। -दीपक जोशी, ईई, एनएच, लोहाघाट

जीजीआईसी से बेस अस्पताल तक सड़क सुधारीकरण शुरू कर दिया है। जल्द ही सड़क दुरुस्त कर दी जाएगी। -दिनेश जोशी, एई, लोनिवि, पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें