फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचर्स के हटने से लड़खड़ाई व्यवस्था

Wed, 06 Apr 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
गेस्ट टीचर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय विजिटिंग शिक्षक संगठन के बैनर तले डीडीहाट विकासखंड के गेस्ट टीचर्स ने एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर फिर से नियुक्ति की मांग की है। गेस्ट टीचरों के हटने के बाद से विकासखंड के कई विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त हो गए हैं और पढ़ाई की व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन


विजिटिंग शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद बोरा के नेतृत्व में विकासखंड के गेस्ट टीचरों ने रामलीला मैदान में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि कम मानदेय पर काम करने के बाद भी मात्र 6 माह में ही उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। वर्षों से रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों में गेस्ट टीचरों के आने के बाद से बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार आना शुरू हो गया था, लेकिन गेस्ट टीचरों के हटने से कई स्कूलों में विज्ञान विषय के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। ग्राम प्रधान संगठन ने भी गेस्ट टीचरों को समर्थन दिया है।

ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष गुलाब बोरा ने कहा कि गेस्ट टीचरों की नियुक्ति के बाद से स्कूलों का पठन पाठन ढर्रे में लौट रहा था। इसके बाद सभी गेस्ट टीचर एसडीएम संतोष कुमार पांडे के कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कमलेश जोशी, मनोहर सिंह कन्याल, किरन बोरा, बलदेव कुमार, शक्ति चुफाल, ललित मोहन जोशी, महेंद्र बिष्ट आदि थे। 
विज्ञापन


पंचायत अध्यक्ष ने राज्यपाल को भेजा पत्र
पिथौरागढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने राज्यपाल को पत्र भेजकर गेस्ट टीचर्स के हटने के बाद पैदा हुई स्कूलों की अव्यवस्था का जिक्र किया है और तत्काल इनको फिर से नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि जिले के कई विद्यालय सिर्फ गेस्ट टीचर्स के भरोसे संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें