फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरमघर में आंदोलनकारियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 29 Feb 2016 10:38 PM IST
धरमघर/बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सर्वदलीय उत्थान समिति की ओर से इंटर कॉलेज कार्कीनगर के प्रांतीयकरण समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा क्रमिक अनशन जारी है। सोमवार को अनशन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब तक सरकार ने आंदोलन में उठाए गए मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं दिया है। इससे जनाक्रोश भड़क सकता है।

आज नवें दिन क्रमिक अनशन पर जीवन सिंह कार्की और मोहन सिंह कार्की बैठे। इनको दान सिंह गैड़ा और बहादुर सिंह राठौर ने माला पहनाई। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इंटर कालेज का प्रांतीयकरण होने पर ही व्यवस्थाएं सुधर सकती है।
विज्ञापन

इसके अलावा धरमघर में अस्पताल भवन का निर्माण पूरा करने और डाक्टर की तैनाती करने, धरमघर में एटीएम लगाने और पूरे क्षेत्र को पर्यटन सर्किट में जोड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन

धरने पर दीपक पाठक, हीरा सिंह कार्की, राजेंद्र कार्की, गणेश पंचपाल, गजेंद्र सिंह, विक्रम कार्की, रघुवीर सिंह, त्रिलोक पंचपाल, वीरेंद्र पंचपाल, भीमा पंचपाल, प्रधान बीना पाठक, उमा पंचपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण बैठे। आंदोलनकारियों ने तय किया है कि यदि मांग पूरी नहीं होती तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें