फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिव की भक्ति में दिखी आस्था की शक्ति

Wed, 26 Feb 2025 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/मंच। जिला मुख्यालय में शिव मंदिरों में बुधवार को महाशिवरात्रि पर पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के बालेश्वर महादेव, नागनाथ, हिंग्लादेवी, क्रांतेश्वर, ऋषेश्वर, मानेश्वर, डिप्टेश्वर, मल्लाड़ेश्वर, हरेश्वर, भागेश्वर, गोरलेदव आदि मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पवन गिरि ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं को भंगोटा बांटा गया। मंदिर में बच्चों ने भी शिवलिंग पर जल और पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने सहयोग किया।
मंच में प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। भक्तों ने भोले बाबा के भजन कीर्तन किए और खड़ी होली का गायन भी किया। मंदिर में चंपावत, टनकपुर, लोहाघाट समेत दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और पड़ोसी देश नेपाल के श्रद्धालुओं ने बाबा गुरु गोरखनाथ मंदिर में मथा टेका।
विज्ञापन

गुरु गोरखनाथ मंदिर के महंत योगी राम नाथ ने बताया कि सुबह पांच बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आने शुरू हो गया था।
इस दौरान लोगों ने तौड़े, सकरकंद, बेर की खरीदारी की। तौड़े बाजार में 120, सकरकं 50 रुपये किलो खरीदी। महाशिवरात्रि पर फलहार करने वालों का कहना है कि तौड़े काफी महंगे हैं।





हर हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
बनबसा/टनकपुर (चंपावत)। बनबसा क्षेत्र में मंदिरों को सजाकर भक्तों ने भजन कीर्तन किए। श्रद्धालुओं ने भगवान भोले शंकर की उपासना कर व्रत रखा। घरों में लोगों ने व्रत रखकर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। इस मौके पर एनएचपीसी मंदिर, सेना छावनी स्थित शिव मंदिर, फागपुर प्रजापति शिव मंदिर, मीना बाजार शिव मंदिर, बस्ती स्थित शिव मंदिर, धनुषपुल स्थित शिव मंदिर के अलावा घरों में पूजा-अर्चना की गई।
टनकपुर में सुबह शारदा घाट पर स्नान और पावन जल लेने को भी भक्ताें की भीड़ रही। नगर के प्रमुख पंचमुखी शिव मंदिर के साथ ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र ज्ञानखेड़ा, आमबाग समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें