फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग की दुर्दशा को लेकर प्रदर्शन

Fri, 11 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 खस्ताहाल तड़ीगांव-मसमोली-भातड़ मार्ग को लेकर क्षेत्रवासियों ने  लोनिवि डीडीहाट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। 

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र जोशी के नेतृत्व में थल बाजार में एकत्र हुए क्षेत्रवासियों ने लोनिवि पर डामरीकरण कार्य में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क में पिछले माह ही डामर किया था, जो उखड़ने लगा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, इसके कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


पूरन चंद्र जोशी का कहना है कि लोनिवि ने मानकों के अनुसार काम नहीं किया। सड़क  में वाहनों की आवाजाही में परेशानी हो रही है। मरीजों को नजदीकी अस्पताल  पहुंचाने में समस्याएं आ रही हैं। विभाग ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया  है। इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि यदि सड़क मार्ग को ठीक नहीं तो लोनिवि  के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में जगदीश चंद्र जोशी, कैलाश जोशी, सुदामा जोशी, गंगाराम, प्रमोद उपाध्याय, प्रताप सिंह देऊपा समेत तमाम  लोग शामिल थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें