फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सीएम के पैतृक गांव टुंडी-बारमो में बदलने लगी तस्वीर

Sat, 04 Apr 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से लगे कनालीछीना ब्लॉक में सीएम पुष्कर सिंह धामी के गांव टुंडी-बारमो की दशा संवरने लगी है। पिछले वर्ष नवंबर में मुख्यमंत्री अपनी मां के साथ इस पैतृक गांव टुंडी-बारमो पहुंचे। उन्होंने वहां अपने बचपन में बिताए हुए दिनों को याद करते हुए अधिकारियों को गांव के विकास की योजनाएं बनाने के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से एकीकृत विकास योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गांव की आबादी करीब 700 है। गांव में अधिकतर परिवारों की आर्थिक स्थिति ठीक है। खेतों में फसल अच्छी होती है। उद्यान विभाग की ओर से आठ नाली भूमि में कीवी के पौधों का रोपण कर 20 किसानों को लाभान्वित किया गया है। किसानों को मौन पालन, मशरूम उत्पादन और सुगंधित पौधों की खेती से जोड़ा जा रहा है। संवाद



बुगौर से चोपता तक सड़क बदहाल
टुंडी-बारमो के ग्रामीण मड़मानले सड़क से अपने गांव पहुंचते हैं। प्रधान दिलीप सिंह धामी ने कहा कि बुगौर से चोपता तक करीब सात किमी सड़क काफी बदहाल है। इसके सुधारीकरण की लगातार मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या के समाधान के लिए कुनाड़ गाड़ से टुंडी पेयजल योजना का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन



कोट
- मुख्यमंत्री के गांव में आने के बाद विकास कार्यों में तेजी आई है। अभी गांव में पलायन की समस्या नहीं है। यदि विकास कार्य इसी तरह होते रहे तो युवाओं को गांव में ही रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। - दिलीप सिंह धामी, प्रधान टुंडी-बारमो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें