फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर धरने पर बैठे गांव के लोग

Tue, 01 Mar 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कनालीछीना /पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सतगढ़ गांव को गौरव पुरस्कार, आदर्श ग्राम का दर्जा दिलाने वाली ग्राम प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। गांवों वालों के काफी मनाने के बाद जब प्रधान ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया तो गांववाले प्रधान के घर पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


सतगढ़ की प्रधान सावित्री कापड़ी ने 15 दिन पहले पारिवारिक कारणों से प्रधान का पद संभालने में स्वयं को असमर्थ बताते हुए जिला पंचायतराज अधिकारी को त्यागपत्र भेजा था। कापड़ी ने इससे पहले दो बार प्रधान के पद पर निर्वाचित हुईं थी। इस बार ग्राम पंचायत के लोगों ने उन्हें निर्विरोध प्रधान चुना था। उनके कार्यकाल में हुए काम से गांव के लोग काफी प्रभावित हैं। इस्तीफा देने की सूचना के बाद से ग्राम पंचायत के लोग प्रधान पर त्यागपत्र वापस लेने के लिए दबाव डाल रहे थे लेकिन प्रधान नहीं मान रहीं थी।

मंगलवार को काफी लोग ग्राम प्रधान के घर पहुंच गए और त्यागपत्र वापस लेने की मांग को लेकर धरने में बैठ गए। ग्राम प्रधान अब भी त्यागपत्र वापस लेने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा है कि वह पारिवारिक कारणों से प्रधान के रूप में कार्य करने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा है कि उनका इस्तीफा मंजूर कर ग्राम पंचायत में नियमानुसार व्यवस्था विभाग को बना लेनी चाहिए। धरना देने वालों में देवी दत्त कापड़ी, नंदन प्रसाद, डिगंबर दत्त, बाला दत्त, हरीश चंद्र, रघुवर दत्त, दीपक कापड़ी, गोविंद कापड़ी, प्रकाश कापड़ी, रमेश कापड़ी, जगदीश कापड़ी, कमला कापड़ी, शांति कापड़ी, भागीरथी कापड़ी, धनवंती कापड़ी, राधिका कापड़ी, पूजा कापड़ी, नीलम कापड़ी, कुंती कापड़ी, नीलम कापड़ी, गीता कापड़ी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विधिवत नहीं दिया है त्यागपत्र : डीपीआरओ
जिला पंचायतराज अधिकारी बीएस दुग्ताल का कहना है कि सतगढ़ की प्रधान सावित्री कापड़ी का त्यागपत्र विधिवत प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने त्यागपत्र की प्रति फैक्स से भेजी है, जबकि त्यागपत्र की मूल प्रति उपलब्ध करानी होती है। त्यागपत्र देने वाले प्रधान के हस्ताक्षर पंचायत सेकेट्री द्वारा सत्यापित होना जरूरी है। प्रधान ने विधिवत इस्तीफा क्यों नहीं दिया, यह बात भी विचारणीय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें