फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन का उपयोग करने वालों पर लगेगा जुर्माना

Fri, 13 May 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में अब पॉलिथीन का उपयोग करने वाले आम नागरिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। स्थानीय ब्लॉक सभागार में एसडीएम एसके पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यावरण को बचाए रखने के लिए पॉलिथीन को समाप्त करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि कई बार बैठकों में व्यापारियों एवं आम नागरिकों को पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने की सलाह दी गई और पर्यावरण संरक्षण में सभी से सहयोग मांगा गया।

बैठक में तय हुआ कि 16 मई से नगर में पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले आम नागरिकोें पर भी मौके पर ही 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। व्यापारियों को भी 15 दिनों में अपने पास उपलब्ध पॉलिथीन को नष्ट करने या वापस बाहर भेजने की चेतावनी दी गई। उसके बाद गोदामों में नियमित चेकिंग की जाएगी। यदि किसी व्यापारी के पास पॉलिथीन की थैलियां पाई गई तो हर बार में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही नगर में घूमने वाले आवारा जानवरों को भी यदि पांच दिनों के अंदर मालिकों द्वारा नहीं संभाला गया तो सारे जानवरों को जब्त कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


व्यापारियों को कंपनी से प्लास्टिक में पैक होकर आने वाले पैकिंग में ही छूट दी गई है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने कहा कि अब व्यापारी कपड़े से निर्मित थैलियां ग्राहकों को देंगे। इस पर अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी डीके तिवारी ने बताया कि अब छोटी गाड़ी दिनभर पूरे नगर में घूमकर घरों और दुकानों से कूड़ा  एकत्र करेगी।

बैठक में तहसीलदार आईबी मल्ल, उपनिरीक्षक रमेश बिष्ट, जगदेव डोगरा, पीएस कुटियाल, श्याम खर्कवाल, प्रकाश गुंज्याल, नवीन खर्कवाल, भीम सिंह रावत, ओमप्रकाश वर्मा, राजेश कुटियाल, नेत्र कुटियाल, जसराज व्यांस, लक्ष्मण कौशल, मोहनी देवी, लक्ष्मी परमार, प्रभात सिंह, अवनंत सिंह, अनिल कोहली, रणजीत रावत, विनोद अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें