फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में जोड़ें

Tue, 27 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एक जून 2017 को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जिले के सभी 577 मतदेय स्थलों में एक अक्तूबर से संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम चलेगा। 31 अक्तूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान बीएलओ मतदेय स्थलों में बैठेंगे और नए मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करेंगे।
विज्ञापन


प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान ने कहा कि निर्वाचन आयोग से इस आशय के निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को सभी निर्वाचक रजिस्ट्री अधिकारी, एसडीएम, सहायक निर्वाचक अधिकारी, तहसीलदार के कार्यालयों में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन होगा। इसके बाद संशोधन, गलत नाम हटाने, नए नाम जोड़ने की कार्रवाई निर्धारित प्रारूप में की जाएगी।

लोगों से अपील की गई है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी सूचनाओं को सही ढंग से दर्ज करें ताकि आवेदन निरस्त होने की संभावना न रहे। निर्वाचक नामावली जितनी शुद्ध होगी, मतदान कराने में उतनी ही आसानी होगी। जिला कार्यालय के प्रभारी अधिकारी अनुराग आर्य ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में मिले निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


इस बार यह सावधानी बरती जाएगी कि किसी गणमान्य व्यक्ति या जनप्रतिनिधि का नाम सूची में अंकित होने से रह गया हो तो उसे फिर से जोड़ा जाएगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रचार के लिए निर्वाचन कार्यालय एसएमएस का भी सहारा लेगा। प्रत्येक इंटर कॉलेज, आईटीआई, डिग्री कॉलेज में कैंपस एंबेसडर की नियुक्ति की जाएगी। वह अपने स्तर से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया में सहयोग देंगे। बैठक में एसडीएम एसके पांडे, वैभव गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनीता बिष्ट समेत अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें