फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू

Tue, 27 Sep 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता मंगलवार से यहां गंगोत्री गर्ब्यालय राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उद्घाटन लाक प्रमुख दीपिका बोहरा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी डा. हरीश सिंह बोहरा ने कहा कि भारत की आत्मा को जानने के लिए संस्कृत का ज्ञान होना जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक डा. कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि संस्कृत को द्वितीय राजभाषा का दर्जा मिला है। इसका उत्थान तभी होगा जब सभी लोग आम बोलचाल में भी संस्कृत का ही प्रयोग करें। जिला स्तर की प्रतियोगिता में जिले के आठों विकासखंडों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर संस्कृत समूह नृत्य और संस्कृत नाटक का प्रदर्शन हुआ।

वरिष्ठ और कनिष्ठ वर्ग की इस प्रतियोगिता में कुल छह संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह नृत्य, समूह गाम, वाद विवाद, आशु भाषण, श्लोक उच्चारण की स्पर्धाएं होंगी। संचालन डा. राजेंद्र पाठक और डा. कैलाश जोशी ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में डा. गीता पंत, दीपिका, गोकेश, भास्करानंद, डा. पीतांबर अवस्थी, सुरेश कर्नाटक शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संचालन में शांति पंत, रमेश जोशी, पीतांबर जोशी, डा. प्रमोद श्रोत्रिय आदि सहयोग दे रहे हैं। मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन बुधवार को होगा। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें