पिथौरागढ़। बजेटी निवासी युवक का शव क्षत-विक्षत हाल में मिला है। युवक 24 दिन से लापता था। आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने उसे निवाला बनाया होगा।
कोतवाली प्रभारी पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी ने बताया कि बीती 13 फरवरी को बजेटी निवासी मुकेश ने अपने भाई सूरज (32) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
रविवार को धारी जोशी गांव के तोक बेडड़ी में उसका शव देखा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगा। संवाद