फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तैनाती के बाद से चार संविदा चिकित्सकों को नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चार संविदा चिकित्सकों को छह माह से वेतन नहीं मिला है। अब ये डॉक्टर सेवा छोड़ने का मन बना रहे हैं। सीएचसी मुनस्यारी में संविदा पर चार चिकित्सक तैनात किए गए हैं। छह महीने से डॉक्टर सीएचसी में सेवा दे रहे हैं। इसके बाद अब तक उन्हें वेतन नहीं मिला है। ऐसे में ये आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का के अनुसार वेतन का इंतजार कर रहे चिकित्सक सेवा छोड़ने का मन बना रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि संविदा पर तैनात चिकित्सकों के भरोसे मरीजों का उपचार हो जा रहा है। अगर डॉक्टर नहीं रहेंगे तो क्षेत्र के मरीजों को परेशानी उठानी पड़ेगी। लोगों को मामूली बीमारी में भी 110 किमी दूर जिला अस्पताल जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल ने कहा कि बांडधारी चिकित्सकों के वेतन के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही वेतन का भुगतान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें