फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जंगल को नुकसान

Sat, 25 Mar 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
विज्ञापन
नाचनी के निकट राया के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राया ग्राम पंचायत के वन पंचायत में शुक्रवार शाम लगी आग से जंगल को व्यापक नुकसान पहुंचा है। ग्रामवासियों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे वन पंचायत का जंगल अचानक जलने लगा।
विज्ञापन


वन पंचायत सरपंच कुंदन सिंह और ग्राम प्रधान रमेश राम की अगुवाई में लोग जंगल में पहुंचकर आग बुझाने लगे। आग इतनी जबरदस्त थी कि उसे बुझाने के लिए ग्रामीणों को काफी मेहनत करनी पड़ी। रात को करीब 10 बजे ग्रामीण आग पर काबू पा सके। आग से घास और छोटे पेड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है। आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरा वन पंचायत का जंगल जलने का खतरा पैदा हो जाता। सरपंच और ग्राम प्रधान ने जंगल में अराजक तत्वों द्वारा जानबूझ कर आग लगाने की आशंका जताई है।

सिलेंडर लीक होने से मकान में लगी आग
पिथौरागढ़। सिलेंडर लीक होने से आठगांव शिलिंग में एक मकान में आग लग गई। आग में घर का सारा सामान जल गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा ने बताया कि शुक्रवार शाम आठगांवशिलिंग निवासी देवकी देवी पत्नी कालू राम चूल्हा जलाने लगी तो अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने घर को चपेट में ले लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। सिलेंडर लीक होने की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि राजस्व विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। प्रभावित परिवार को नियमानुसार मदद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें