फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्थी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव 

Wed, 19 Oct 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
मिर्थी के जंगल में पेड़ पर लटका मिला तेंदुए का शव  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मिर्थी गांव के जंगल में एक तेंदुए का शव रहस्यमय तरीके से पेड़ पर लटका मिला। करीब 20 फीट की ऊंचाई पर पेड़ की दो टहनियों के बीच फंसे इस शव को निकालने में वन विभाग, आईटीबीपी और पुलिस के कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


पशु चिकित्सक डा. तरुण कुमार और डा. लक्ष्मी उपाध्याय ने पोस्टमार्टम करने के बाद बताया कि तेंदुए के शरीर पर पंजों के निशान थे और उसके कमर की हड्डी टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दूसरे तेंदुए से हुए संघर्ष से बचने के लिए यह तेंदुआ पेड़ पर चढ़ गया होगा और दो टहनियों के बीच में फंस गया होगा।

मिर्थी निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब एक बजे गांव के पास के जंगल में तेंदुओं के गुर्राने की आवाज आ रही थी। बुधवार सुबह सात बजे जब सुरेंद्र सिंह जंगल की तरफ घूमने गए तो उनको पेड़ पर दो शाखाओं के बीच फंसा हुआ तेंदुए का शव दिखाई दिया।
विज्ञापन


उसके बाद सरपंच शंकर सिंह मेहता और दीवान सिंह मेहता भी जंगल में पहुंचे। सूचना पर वन रेंजर पूरन सिंह देउपा, थाना प्रभारी गणेश सामंत आदि मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ से तेंदुए के शव को जमीन में उतारा गया। पशु चिकित्सकों के अनुसार तेंदुआ नर था और उसकी उम्र करीब सात साल की रही होगी। मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। तेंदुए के शरीर पर कई गंभीर घाव हैं। पोस्टमार्टम करने के बाद शव को दफना दिया गया है। उधर, मिर्थी गांव की सीमा पर तेंदुओं की हलचल बढ़ने से लोग भारी दहशत में हैं। उन्होंने मांग की है कि तेंदुओं को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और गांव में वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें