फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर में रिसाव से विस्फोट, सात घायल

Wed, 05 Oct 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गैस रिसाव के बाद रेस्टोरेंट को पहुंचा नुकसान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर के महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह रसोईगैस के सिलेंडर के रिसाव से बनी गैस से हुए विस्फोट से 5 लोगों को गंभीर और 2 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। रेस्टोरेंट के अंदर रखा करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य का सामान नष्ट हो गया। साथ ही 2 गाड़ियों की पीछे के शीशे चकनाचूर हो गए। एक कार के आगे के शीशे भी चटख गए। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और फायरब्रिगेड के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन


बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे जब महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित अतिथि रेस्टोरेंट के कर्मचारी ने किचन में जाकर जैसे ही रसोईगैस का चूल्हा जलाने के लिए लाइटर ऑन किया तो पूरे किचन में धुआं भर गया। यह आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार रात किचन बंद करते समय रसोई गैस के सिलेंडर और चूल्हे को बंद नहीं किया गया था। रातभर गैस रिसती रही और सुबह यह विस्फोट का कारण बन गई। बताया गया कि विस्फोट से किचन को कोई नुकसान नहीं हुआ। हवा का प्रेशर बाहर की तरफ होने के कारण सारी गैस बाहर के कमरे के शीशों को तोड़ते हुए आंगन की ओर निकल गई। गैस की हवा का प्रेशर इतना ज्यादा था कि उसने रेस्टोरेंट के शटर और शीशों को तक तोड़ दिया।

घटना में रेस्टोरेंट का कर्मचारी गणेश बिष्ट (17) निवासी सतबांज नेपाल, ललित जोशी (27) निवासी देवलथल, दान सिंह (54) निवासी उड़मा सिंघाली गंभीर रूप से झुलस गए। यह सभी लोग रेस्टोरेंट के आंगन में खड़े थे। भवान कुमार (22) निवासी जगमड़ और अखबार के एजेंट रवि पंत के सिर और कनपटी पर 8 टांके लगे हैं, जबकि अखबार वितरक मनोज कुमार और हेम चंद्र जोशी को मामूली चोटें आई। एजेंट रवि पंत के अनुसार अखबार एवं मैगजीन को नुकसान पहुंचा है। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। फायरब्रिगेड के जवानों ने तत्परता से सारी स्थिति को नियंत्रित कर दिया। रेस्टोरेंट के मालिक आशीष सौन ने बताया कि उनको 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र रही। धमाके के समय भारी अफरा तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रसोईगैस में यह सावधानी बरतें
1-किचन का काम बंद होने के बाद रेगुलेटर एवं चूल्हे को बंद कर लें और दोबारा चेक कर लें।
2-सुबह किचन में जाते समय यह ध्यान दें कि कहीं गैस रिसी तो नहीं है, यदि ऐसा हो माचिस या लाइटर न जलाएं।
3-यदि गलती से गैस का चूल्हा ऑन रह जाए तो सबसे पहले खिड़की-दरवाजे खोल दें।
4-ऐसी घटना के समय हड़बड़ी न मचाएं। धैर्य से सारा काम करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें