फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी, देहरादून की टीम ने जीते मुकाबले

Wed, 05 Oct 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
राज्य स्तरीय फुटबाल में गोल के लिए जूझते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य आमंत्रण 21 यूथ बालक वर्ग फुटबाल प्रतियोगिता में हल्द्वानी और देहरादून की टीम मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई है। पिथौरागढ़ और हरिद्वार का मुकाबला गोल रहित रहा।
विज्ञापन


खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य और राज्य फुटबाल संघ के सहयोग से चल रही प्रतियोगिता का पहला मुकाबला देहरादून और चमोली के बीच खेला गया। पहले हाफ के 20वें मिनट में देहरादून के कमलेश दीप ने गोल दागा। दूसरे हाफ में देहरादून के राजा रावत ने टीम का दूसरा गोल दागा। काफी संघर्ष के बाद भी चमोली के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। हल्द्वानी और पौड़ी के बीच खेले गए दूसरे मुकाबले में शाश्वत बिष्ट ने हल्द्वानी के लिए पहला गोल किया। कुछ देर बाद हल्द्वानी के निशांत चौधरी ने गोल दाग दिया। पहले हाफ में पौड़ी के खिलाड़ी गोल करने में नाकाम रहे। दूसरा हाफ गोल रहित रहा।

खराब खेल के लिए रेफरी ने पौड़ी के दो, हल्द्वानी के एक खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया। निर्णायक किरन महर, यतीश ओझा, कवींद्र मेहता, तनवीर, महेंद्र फर्स्वाण, भूपेंद्र सिंह चौहान, हीरा सिंह बिष्ट, नितिन उप्रेती थे। प्रतियोगिता के आबजर्वर रिटायर्ड प्रभारी सहायक निदेशक खेल उमेश चंद्र खत्री हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि 7 अक्तूबर को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें