फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की सीमा तक पहुंची नेपाल में धार्मिक टकराव की आंच

Thu, 13 Aug 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल में सुनसरी जिले में धार्मिक जुलूस के दौरान हुए टकराव की आंच सीमांत जिले की सीमा तक भी पहुंच गई है। नेपाल में राजशाही और हिंदू राष्ट्र की बहाली के लिए सीमा से लगे बैतड़ी क्षेत्र भी हस्ताक्षर अभियान शुरू हुआ है।
विज्ञापन

नेपाल में फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने और राजशाही की बहाली के लिए नेपाल में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी में शाही युवा संगठन ने लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर अभियान चलाया।
शाही युवा शक्ति संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पशुपति खड़का के नेतृत्व में चल रहे अभियान के तहत विदेशों में रह रहे नेपाली नागरिकों को भी ऑनलाइन हस्ताक्षर अभियान में शामिल किया जा रहा है। नेपाल की राजधानी काठमांडू से चलाया गया अभियान नेपाल के 77 जिलों के 553 गांव पालिकाओं तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

बैतड़ी जिले के गोठलापानी बाजार में संगठन के जिला संयोजक भुवन चंद के नेतृत्व में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि नेपाल में फिर से हिंदू राष्ट्र और राजशाही लाने के लिए एकजुट होकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन हस्ताक्षर के लिए क्यूआर कोड भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें