वसंतोत्सव की तैयारी के लिए जुटे छिपलाकेदार मंदिर समिति के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
19 फरवरी से पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में होने वाले वसंतोत्सव में छिपलाकेदार की ध्वजा भी शामिल होगी। गाजे-बाजे के साथ छिपलाकेदार की ध्वजा को वसंतोत्सव में ले जाया जाएगा। वसंतोत्सव देव डोली उप समिति के सदस्य जगत मर्तोलिया ने 23 किलोमीटर का पैदल सफर कर छिपलाकेदार मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ बातचीत की। मंदिर कमेटी के सदस्य छिपलाकेदार की ध्वजा को वसंतोत्सव में ले जाने को राजी हो गए हैं।
19 से 24 फरवरी तक यह ध्वजा रामलीला मैदान में रहेगा। ध्वजा के साथ देवडांगर भी वसंतोत्सव में शामिल होंगे। वसंतोत्सव में इस बार हिमालयी क्षेत्र के सभी देवी-देवताओं की ध्वजाएं और डोले शामिल किए जाएंगे। इस मौके पर ओम प्रकाश कापड़ी, राकेश टाकुली, मंदिर कमेटी अध्यक्ष मान सिंह धामी, हीरा सिंह, पान सिंह, धन सिंह, गोपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह धामी, गोपाल बिष्ट आदि मौजूद थे। उधर, वसंतोत्सव आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी ललित शौर्य ने बताया कि वसंतोत्सव में गंगोलीहाट की महाकाली, पांखू की कोटगाड़ी देवी, बेड़ीनाग के नाग देवता, चंपावत के गोलज्यू की ध्वजाएं और डोले शामिल होंगे।