फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे पहले महिला को ही पोंछने होंगे अपने आंसू

Thu, 22 Sep 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बैठक लेती महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने कहा कि यदि किसी महिला का उत्पीड़न हो रहा है तो सबसे पहले उसे ही अपने आंसू पोंछने होंगे। इसके बाद सक्षम जगह उत्पीड़न की शिकायत करनी होगी।
विज्ञापन


महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने नगरपालिका सभागार में महिला अदालत लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनीं। कहा कि महिलाओं की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोग तत्परता से काम कर रहा है। महिला उत्पीड़न की घटनाओं को कम करने के लिए सबसे पहले महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना होगा। उन्हें आवेदन पत्र लिखना सिखाना होगा, ताकि वह अपनी शिकायत सक्षम जगह तक पहुंचा सकें। लोहनी ने कहा कि इस काम को महिला समूह बखूबी कर सकते हैं।

उन्होंने महिलाओं से अपील की कि प्रत्येक गांव में 10 महिलाओं की समिति का गठन कर महिलाओं की समस्याओं का गांव में ही समाधान करने की दिशा में काम होना चाहिए, ताकि महिलाओं को पुलिस थाने के चक्कर न काटने पड़े। इस काम को बाल विकास विभाग और समाज कल्याण विभाग मिलकर कर सकते हैं। प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। एडीएम मोहम्मद नासिर ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए बनाए गए अधिनियम की जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु शाह ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए प्रत्येक थाने में टोल फ्री नंबर 1090 की व्यवस्था की गई है। बाल विकास परियोजनाधिकारी राधिका ह्यांकी ने बताया कि महिला उत्पीड़न संबंधी 31 मामलों का निस्तारण किया गया है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक चंचल बोहरा ने महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने बताया कि जिले में 8332 विधवा, 71 परित्यकता महिलाओं को पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। बैठक में एसडीएम सदर संतोष कुमार पांडेेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें