फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिली महिलाएं

Thu, 22 Sep 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
विज्ञापन
एसडीएम को समस्या बताती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को महिला संगठन ने एसडीएम वैभव गुप्ता से मुलाकात की और समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि यहां पेयजल की समस्या निरंतर बनी है। इसके अलावा बाजार क्षेत्र में बंदरों और ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों और सुअरों से लोग परेशान हैं। कई लोग अपने पालतू जानवरों को बाजार में छोड़ देते हैं, इस कारण बाजार में व्यवधान और गंदगी जमा होती है। नगर में विद्युत संकट भी बना है। अनियमित बिल, पुराने पोल और झूलते तार दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। इसके अलावा रसोई गैस वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की जरूरत है। बाजार के बंद स्कपर, नालियां और रास्ते खुलवाए जाएं। एसडीएम वैभव गुप्ता ने कहा कि नई पेयजल लाइन का कार्य अंतिम चरण में है, इसके बाद किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


जल संस्थान को वितरण व्यवस्था में खामियों को दूर करने को कहा जाएगा। बंदरों और सूअरों से हो रहे नुकसान से निपटने के लिए वन विभाग के साथ बैठक करेंगे। पालतू जानवरों को बाजार में छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर पंचायत के ईओ को कहा जा रहा है। विद्युत संबंधी समस्याएं भी हल कराई जा रही हैं। इस दौरान महिला संगठन के संयोजक प्रकाश बोरा, अध्यक्ष सुनीता कालाकोटी, उपाध्यक्ष सरस्वती साह, इंदु रौतेला, रीता वर्मा, उमा रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें