फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिपुलेख दर्रा पर कर पहला दल तिब्बत पहुंचा

Sat, 20 Jun 2015 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे प्रथम दल के 58 सदस्य शनिवार की सुबह सात बजे लिपुलेख दर्रा पारकर तिब्बत में प्रवेश कर गए हैं। यात्रियों को लिपुलेख दर्रे में दो से तीन फीट बर्फ में सफर करना पड़ा। यात्री आज तड़के करीब तीन बजे नाभीढांग से लिपुलेख के लिए रवाना हुए। सुबह छह बजे यात्री लिपुलेख दर्रे में पहुंच गए थे। वहां पर चीनी सुरक्षा अधिकारियों ने यात्रियों के बीजा तथा अन्य कागजातों की जांच की। भारतीय अधिकारी दल के सदस्यों को चीनी अधिकारियों के सुपुर्द कर वापस लौट आए हैं, जबकि दूसरे दल के 54 सदस्यों ने आज सुबह गाला से बूंदी पड़ाव तक का सफर पूरा किया। यात्री रविवार को बूंदी से छियालेख की पहाड़ी को पार कर अपराह्न तीन बजे गुंजी पहुंचेंगे।
विज्ञापन

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस सातवीं वाहिनी के सेनानी केदार सिंह रावत ने बताया कि लिपुलेख के पास अभी बर्फ है। आईटीबीपी ने बर्फ में रास्ते की पहचान के लिए पहले ही लाल झंडियां लगा दी थीं। उन्होंने प्रथम दल के लायजन आफीसर मनोज कुमार सिंह के हवाले से बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रथम दल के यात्री आज तिब्बत के तकलाकोट में रुकेंगे। दूसरे दल के सदस्यों ने आज गाला से बूंदी तक का सफर तय किया। बूंदी से पहले हल्की बारिश हुई थी। रविवार को सुबह यात्री बूंदी से गुंजी के लिए रवाना होंगे। सोमवार को यात्रियों का गुंजी में मेडिकल परीक्षण होगा। सेनानी ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं है। इस कारण किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि खतरनाक रास्तों पर आईटीबीपी की रेस्क्यू टीम पहले से तैनात है। वह यात्रियों की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें