मौसम विभाग और राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के आधार पर 21 जून से अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। पिथौरागढ़ और चंपावत जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बलों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के लिए हर एसडीएम को निर्देश जारी कर दिए गए। एसडीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि रविवार की सुबह से अगले 48 घंटे तक कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है।
चंपावत डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के साथ ही सभी संबंधित विभागों को भारी बरसात की संभावना के चलते सावधान और चौकन्ना रहने को कहा गया है। बंद मार्गों को किसी भी हालत में खोलने के निर्देश दिए हैं।