फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के पहले दिन भी जमकर हुई खरीदारी

Tue, 10 Nov 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को भी बाजारों में चहल-पहल रही, जिन लोगों ने धनतेरस के दिन भीड़भाड़ के चलते खरीदारी नहीं की थी वह मंगलवार को बाजार पहुंचे। इस बीच मंगलवार को पूजा सामग्री, सजावटी सामान, मिठाइयां, टीवी, फ्रिज की बिक्री हुई। बाजार में हर दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ रही। मंगलवार को भी जिले में करीब चार करोड़ रुपये का व्यवसाय होने का अनुमान है।
विज्ञापन

व्यापारियों को उम्मीद है कि बुधवार को महालक्ष्मी के पूजन से पहले तक खरीदारी होती रहेगी। उन्होंने इसी के अनुसार तैयारी भी की है। यह बात अलग है कि बुधवार को बाजार हल्का रहेगा। सिमलगैर बाजार, नया बाजार, टकाना रोड में ज्यादातर दुकानें टीवी, फ्रिज और अन्य इलेक्ट्रानिक्स सामान की हैं। इनमें अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पवन कुमार जोशी ने बताया कि कुछ सामान महंगा होने के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की।
टनकपुर (चंपावत)। छोटी दीपावली पर शहर के मुख्य बाजार में सुबह से ही खरीदारी को लेकर लोगों का उमड़ने का क्रम शुरू हो गया। लोगों ने मिठाई, घरेलू सामानों के साथ ही आतिशबाजी की भी जमकर खरीद की। गांधी मैदान में आतिशबाजी की दुकानें सज गईं। इधर, लोगों ने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र भी बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से रोशन हो गए। उधर, नेपाल सीमा पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस कर्मी मुख्य बाजार में चरमराई यातायात व्यवस्था को पटरी में लाने में जुटे रहे। सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें