फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फिर होने लगा हिमपात

Tue, 10 Nov 2015 09:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च हिमालय की चोटियों पर मंगलवार की सुबह से फिर हिमपात होने लगा है। मुनस्यारी में दिनभर तेज हवाएं चलती रही और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर बर्फ गिरने से घाटी वाले इलाकों में तापमान में भारी गिरावट आई है। उधर, धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात हो रहा है। लिपुलेख, कालापानी, नाभीढांग में सुबह हल्की बर्फ गिरी। मौसम विभाग के अनुसार इस समय एक सिस्टम सक्रिय है। इसका असर ऊंचाई वाले इलाकों में रहेगा। निचले इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें