फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सल्मोड़ा के जंगल में धधकी आग ने लीले कई पेड़

Thu, 16 Apr 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर से सात किलोमीटर दूर सल्मोड़ा के जंगल में बुधवार देर शाम भीषण आग लग गई। पुलिस थाने से मात्र 20 मीटर दूर लगी इस आग में देर रात तक वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा। आग इतनी भीषण थी कि चीड़ के कई पेड़ धराशायी हो गए।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि वन विभाग इस घटना से पूरी तरह अनजान रहा। थाने के इतनी करीब आग लगने के बावजूद आग लगाने वाले किसी की नजर में नहीं आए। इससे जंगलों में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सरकारी दावे हवाई साबित हो रहे हैं। जिले में बारिश थमने और तपिश बढ़ने के साथ ही जंगल फिर से जलने लगे हैं। इस फायर सीजन में अब तक 10 हेक्टेयर से अधिक जंगल जलकर खाक हो चुके हैं।
विज्ञापन



सल्मोड़ा के जंगल में आग लगने की सूचना के बाद टीम को भेजा गया। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगाने वालों की पहचान की जा रही है।
दिनेश जोशी, रेंजर, पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें