फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: हाथी की दहशत, वन कर्मी तैनात

Thu, 16 Apr 2026 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा वन रेंज से सटे उचौलीगोठ क्षेत्र में हाथी की धमक से ग्रामीणों में दहशत है। पिछले तीन दिनों से हाथी गांव से सटे जंगल में विचरण कर रहा है। इस बीच हाथी ने ईश्वर सिंह और नरेश सिंह महर की रसोई में घुसकर सामान को नुकसान पहुंचाया है। बृहस्पतिवार सुबह भी हाथी पार्किंग के पास नजर आया। वन विभाग ने कर्मियों को उक्त क्षेत्र में तैनात कर दिया है और हाथी के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है। रेंजर सुनील शर्मा ने ग्रामीणों और श्रद्धालुओं से हाथी के नजर आने पर वन कर्मियों को सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें