फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 10 हेक्टेयर जंगल जला

Tue, 12 Apr 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
जंगल जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोमवार को 130 प्रादेशिक सेना (पर्यावरण बटालियन) के मिलम कंपनी के तल्ला गुरना स्थित जंगल में अचानक आग भड़क गई। कई घंटों की मशक्कत के बाद बटालियन के जवानों ने आग पर काबू पाया। तब तक करीब 10 हेक्टेयर क्षेत्र में 10,000 पौधे जल गए। बटालियन ने अज्ञात लोगों पर जंगल में आग लगाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


बटालियन के सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर करीब 12 बजे तल्ला गुरना में 150 हेक्टेयर क्षेत्र में तैयार किए जंगल में अचानक आग लग गई। जब तक कोई उपाय करते आग काफी भड़क चुकी थी। बताया कि कई घंटे की मेहनत के बाद जवानों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने में स्थानीय लोगों का कतई सहयोग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में तल्ला गुरना में 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधरोपण किया गया था। पौधे पेड़ों का रूप लेने लगे हैं। आग की घटना से जंगल को नुकसान पहुंचा है। जंगलों की आग से संपूर्ण जिले में धुंध ही धुंध छाई है।

आग लगने की झूठी दी खबर
अस्कोट। अस्कोट क्षेत्र के हेल्पिया के जंगल में आग लगने की सूचना फोन पर मिलने पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे तो कहीं भी आग नहीं लगी थी। इस प्रकार की झूठी सूचनाओं को रोकने के उद्देश्य से मंगलवार को वन कर्मियों ने अस्कोट में लोगों के साथ बैठक कर अफवाहों से काम में व्यवधान आने की बात कही। वन कर्मियों ने बताया कि किसी व्यक्ति ने सोमवार शाम 5 बजे फोन पर वन पंचायत हेल्पिया में आग लगने की सूचना दी, लेकिन मौके पर ऐसा कुछ नहीं मिला। बैठक में वनकर्मी कैलाश सिंह, भूपाल राम, बहादुर सिंह, अपर्ण संस्था की गंगा बसेड़ा, खीमा जोशी, सागर सिंह, कपिल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें